बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन से पुरे प्रदेश मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं जिले में भाजपा के कई नेताओ ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा फायर ब्राण्ड नेता व पूर्व चेयरमैन रंजित बहादुर श्रीवास्तव ने कहा की प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पिता के देहांत हो जाने से पार्टी को झटका लगा है । ऐसे वक्त मे जब पुरे हिंदुस्तान मे लाक डाउन की वजह से उनको अर्थी ना दे सके । उन्होंने ने आगे कहा की जब किसी का देहांत हो जाता है तो सगे सम्बन्धि के अलावा लोग कांधा देने पहुँच जातें है लेकिन हमारे प्रदेश के मुखमन्त्री ने राजधर्म निभाते हुवे अपने पिता की अर्थी मे शामिल नही हुवे। श्री बहादुर ने आगे कहा की हमे बाबा योगी जी से सीख लेनी चाहिये की कैसे अपनी प्रजा के हितो के बारे मे सौचते है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामन्त्री सुधीर कुमार सिंह “सिद्धू” ने कहा की इस मुसीबत के वक्त हम बाबा योगी के साथ है और उनके अन्तिम संस्कार मे ना जाना इस बात का सबूत है की उन्होंने जनता के हित मे काम किया है। श्री सिद्धू ने कहा आज पुरा विश्व कोरोना वायरस को लेकर प्रभावित है हर तरफ त्राहि त्राहि मचा हुआ है और प्रदेश के मुखमन्त्री योगी ने अपनी आवाम के लिये कई कड़े कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा की जब मुखमन्त्री योगी अपने अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर मीटिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली की उनके पिता जी का देहांत हो गया है लेकिन योगी जी ने अपना काम जारी रखा इसे कहते है राज धर्म निभाना। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में मुख्य रूप से सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह‘ज्ञानू‘, राम प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

