अमरीका में जीडीपी में गिरावट का नया रिकाॅर्ड बनेगा, आगे भी लग सकते हैं बड़े झटके

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका की सरकार के आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि देश में जीडीपी में गिरावट का नया रिकाॅर्ड बनने जा रहा है।
वाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हेसेट ने चेतावनी दी है कि 2020 की दूसरी तिमाही में अमरीका की जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद में अभूतपूर्व गिरावट आएगी। उन्होंने फ़ाॅक्स न्यूज़ से बात करते हुए अमरीका की अर्थव्यवस्था की स्थिति को जर्जर बताया और कहा कि हमें देश की अर्थव्यवस्था में और बड़े झटकों की प्रतीक्षा में रहना चाहिए।

ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस के फैलाव और तेल की सप्लाई व मांग में असंतुलन के बाद अमरीका के तेल के दामों में बहुत अधिक कमी आई है और सोमवार को इतिहास में पहली बार अमरीकी तेल की क़ीमत शून्य डाॅलर से नीचे पहुंच गई है। कोरोना वायरस ने अमरीका में क़हर परपा कर रखा है और इस देश में आठ लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 45,000 को पार कर गया है।

Don`t copy text!