बाराबंकी। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में पूर्व क्षेत्रीय संयोजक अवध प्रांत भाजपा व राष्ट्रीय जागरण मंच अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में पालघर महाराष्ट्र में मारे गए संत स्वामी कल्पवृक्ष गिरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोरोना को देखते हुए डिस्टेंस लर्निंग का पूरा पालन करते हुए संक्षिप्त रूप से श्रद्धा-सुमन अपर्ण किया गया। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी जी बहुत सरल स्वभाव के संत थे, जो मानवता की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित किया करते थे। ऐसे संत की हत्या सनातन धर्म की एक बड़ी छति है। उपस्थित सभी लोगों ने हुए संत हत्या के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, महामंत्री राष्ट्रीय जागरण मंच राधे श्याम (वैद्य जी), हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

