दिन में तीन बार अमरीका के ऊपर से गुज़रेगा ईरान का पहला सैन्य उपग्रह, ज़मीन पर दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी पैनी नज़र

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ईरान का पहला सैन्य उपग्रह नूर दिन में तीन बार पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है और यह तीनों बार अमरीका के ऊपर से होकर गुज़र रहा है।
ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी ने पहला सैन्य उपग्रह सफलता के साथ लॉन्च करके कक्ष में स्थापित कर दिया है, जिससे अंतरिक्ष में ईरान की सैन्य ताक़त काफ़ी बढ़ गई है।इस्राईल ने जहां ईरान की इस महत्वपूर्ण सफलता का कड़ा विरोध किया था, वहीं ट्रम्प प्रशासन शुरू में इस पर संदेह की स्थिति में दिखा, लेकिन बाद में ईरान की इस नई उपलब्धि की पुष्टि होने पर उसने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई।

वाशिंगटन ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान की शिकायत करेगा। हालांकि ट्रम्प प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस आधार पर ईरान की इस वैज्ञानिक उपलब्धि की शिकायत करेगा।वास्तव में ईरान की इस वैज्ञानिक एवं सामरिक उपलब्धि ने तेहरान के दुश्मनों के होश उड़ा दिए हैं, इसलिए कि अब ईरान न ज़मीन पर अपने दुश्मनों की हर गतिविधि पर अंतरिक्ष से पैनी नज़र रख सकता है।
ख़ास तौर से ईरान के पहले सैन्य उपग्रह ने तस्वीरें भी बेजनी शुरू कर दी हैं, जिसमें साफ़ तौर से देखा जा सकता है कि यह उपग्रह दिन में तीन बार अमरीका के ऊपर से होकर गुज़र रहा है।इस्राईली मीडिया ने तो ईरान के पहले सैन्य उपग्रह की सफलता को अंतरिक युद्ध की शुरूआत क़रार दे दिया है।बुधवार को उपग्रह के सफल लॉन्च के बाद इस्राईली विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके दावा किया था कि उपग्रह के लॉन्च बाद अब ईरान, आधुनिक मिसाइल तकनीक को विकसित कर के अंतर महाद्वीपीय मिसाइल बना लेगा।

Don`t copy text!