(बाराबंकी) कुर्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,….मारफीन बरामद।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश दिनांक 24.04.2020
बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के एक अदद मोबाइल व लगभग 25 लाख रुपये कीमत की मारफीन बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी श्री शशिकान्त यादव के कुशल नेतृत्व में थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.04.2020 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को समय 11.05 बजे दारापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत की 86 ग्राम मारफीन व 01 अदद मोबाइल जिओमी रेडमी नोट 6 प्रो बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 137/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व धारा 411 भादवि पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त:-मुन्ना उर्फ एकलाख पुत्र स्व0 अब्दुल सत्तार निवासी बाड़ा कस्बा व थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

