धड़ल्ले से बिक रहा है नकली पान मसाला -शहर में कई व्यापारी करते हैं गोरखधंधा
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट
-नकली तम्बाकू व घटिया सामग्री से बना पान मसाला पहंुच रहा है ग्राहकों के पास, प्रतिबंधित होने के कारण कोई नहीं कर पा रहा है विरोध
बाराबंकी। शहर के साथ-साथ वर्तमान समय में पूरे जनपद में नकली पान मसाला की बिक्री जोरों पर है, क्योंकि पान मसाला पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है, चोरी-चोरी विक्रेता नकली कमला पसंद, विमल पान मसाला, राजश्री, पान बहार, आशिकी, रजनीगंधा, गोपाल 132, तुलसी आदि असली बताकर नकली बेच रहे हैं। थोक विक्रेताओं के गोदामों में डम्प माल की जांच किया जाना आवश्यक है ताकि नकली माल पकड़कर नष्ट किया जा सके। उक्त नकली पान मसाला से समाज में भयावह रोग जैसे कैंसर के साथ नपुंसकता आदि गंभीर बीमारियों के फैसले की प्रबल संभावना बन गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में 5 रूपये में बिकने वाला विमल पान मसाला 12 रूपये में बिक रहा है, नकली माल को विक्रेता अपने-अपने गोदामों तथा घरों में छिपाकर रखा है, जिसे धीरे-धीरे खपा रहे हैं, शहर में कई विक्रेता नकली तम्बाकू व पान मसाला बेचते हुए पूर्व में पकड़े गये थे जो वर्तमान समय में अपना पुराना गोरखधंधा अनवरत चालू रखें हैं, इनकी देखा देखी अन्य विक्रेता भी नकली माल आसानी सस्ते दामों पर खरीद कर ऊँचे दामों पर बेच रहे हैं और जब से सरकार ने पान मसाला पर प्रतिबंध लगाया है तब से उक्त थोक विक्रेताओं की चांदी हो गई है। शहर में दर्जनों थोक व्यापारी पान मसाला और सिगरेट के हैं और व्यापारियों के पास करोड़ों का नकली माल डम्प है। उक्त नकली पान मसाला गैर जनपदों में भी बाराबंकी से सप्लाई किया जाता है। थोक विक्रेता अपने गोदाम अलग-अलग जगह पर बना रखे हैं और माल धीरे-धीरे निकालकर धड़ल्ले से बेच रहे हैं।
विश्वस्त्र सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के साथ-साथ जनपद के कस्बा जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर, सतरिख, हैदरगढ़, सिद्धौर, रामनगर, मसौली, बंकी आदि कस्बो में नकली पान मसाला धड़ल्ले से बिक रहा है।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

