अवैध वसूली व उत्पीड़न के लिए चलता है मार्निंग चेकिंग अभियान
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बिजली विभाग की मनमानी से परेशान पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय
बाराबंकी। कहीं खराब मीटर पर लाखों का बिल भेजना तो कहीं बिना रीडिंग के जम्प मीटर का बिल करोड़ों में बना देना फिर सहीं कराने के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करना बिजली विभाग के कर्मचारियों का शगल बन गया है। अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के कारण बिजली विभाग के आफिस में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं कई लोग बिजली विभाग के इन कारनामों से काफी हैरान व परेशान दिख रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि बिजली विभाग चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करता है, जिसको तत्काल बंद किया जायेगा अन्यथा किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित काजी जररार के पिता के मोहम्मद इलियास निवासी बड़ापुरा, कस्बा जैदपुर, बाराबंकी के नाम से 01 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है जिसका खाता संख्या-4923541000 है जिसकी नियमित रूप से रीडिंग नहीं ली जा रही है, गलत तरीके से मनमर्जी से बिल को बढ़ा चढ़ाकर भेजा जा रहा है। पीड़ित का परिवार काफी बिजली कर्मियों की कारगुजारी से काफी हैरान व परेशान है पीड़ित ने कई बार बीस-बीस हजार रूपये जमा कर चुका है, लेकिन फिर भी नोटिसे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत वितरण खण्ड रामसनेहीघाट, बाराबंकी द्वारा भेजी जा रही है। कई बार बिजली कर्मियों द्वारा लाल रंग की स्लिप देकर हैरान व परेशान किया जा रहा है। मीटर रीडर, लाइनमैन की मिलीभगत से प्रार्थी के परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। मीटर रीडर की गलती की वजह से दोष पूर्ण प्रार्थी को जमा करना पड़ रहा है। पीड़ित अब तक उपभोग के अधिक बिल जमा कर चुका है इस कारण जमा धनराशि को अग्रिम बिल में समायोजित करने की मांग मुख्यमंत्री से किया है।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

