नगर पंचायत अध्यक्ष ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नगर पंचायत के अध्यक्ष इसरार खान ने अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
गुरुवार को नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार खान ने निरीक्षण के दौरान गौवंशों के लिए ठंड से बचाव की जानकारी ली। श्री खान ने खानपान का चारा, बीमार गोवंश के इलाज के लिए दवाइयों की व्यवस्था, पीने के पानी व उनके ऊपर छत की व्यवस्था को देखा। उन्होंने केयरटेकर विनेश को शासन के निर्देशानुसार गोवंश को समय से हरा चारा और पानी की माकूल व्यवस्था कराने के साथ ही साफ – सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद मोबीन खान सभासद अनेक सिंह मोहित गुप्ता आमिर रजा खान केयरटेकर दिनेश आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!