मरीजों की बायू हेल्थ केयर कर रही मदद, घर-घर पहुंचाई दवाई

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। बायू हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालन एवं समाजसेवी जावेद किदवई क्षेत्रीय लोगों को कोरोना महामारी के दौरान पीड़ितों को स्थानीय मेडीकल स्टोर पर दवा न मिलने वाली और आर्थिक स्थिति से परेशान लोगों को निस्वार्थ दवा घर घर पहुंचने में लगे। श्री किदवई ने कहा आज पूरा देश कुरौना की महामारी से जूझ रहा है सभी लोग अपनी-अपनी तरीके से लोगों की मदद कर रहे है। सबसे बड़ी  दिक्कत की बात यह है जो हार्ड के पेशेंट है। डायबिटीज पेशेंट है हर्बल टेंशन के पेशेंट है और डिप्रेशन के मरीजों को दवा को लेकर काफी दिक्कत हो रही जो लखनऊ में मिलती है।तो वही कुछ लोग अर्थिक तंगी से परेशान है। ऐसे लोगों को कस्बा मसौली के जावेद किदवई एक समाजसेवी के अलावा बायू हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक है।जो इन दिनों पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा कर  दवाइयां पीड़ितों को उपलब्ध कराने में लगे है। पीड़ित मरीज लोग व्हाट्सएप पर डॉक्टर का पर्चा भेजते है। उनकी दवाएं घरों पर पहुंचते है। जिन लोगों को दवाई नही मिल पा रही है या पैसे की कुछ दिक्कत है।उसकी भी मदद करते है। मोहम्मद जावेद किदवई किदवई बताते है। मसौली के अलावा आसपास के कोई भी व्यक्ति हमें दवा का पर्चा उपलब्ध कराता है। जिसे हम निस्वार्थ भाव से मदद के लिए तैयार मिलता हूं। जावेद बताते है कि 60 प्रतिशत तो लोग दवा की धनराशि देते है। 40 प्रतिशत तो लोग परेशान ही है जिनकी जीवन रक्षक दवाओं को निःशुल्क उपलब्ध करते है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!