उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन सोंपा
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा एवं महामंत्री धर्मेंद्र कुमार वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने अटल चौक पर बैरियर लगाने के विरोध में विधायक आशुतोष मौर्या एवं एसडीएम की अनुपस्थिति में स्टैनो जहीर आलम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बैरियर को नगर की सीमा से बाहर लगाने का अनुरोध किया गया है।
शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या से मिलकर सोत नदी के पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के उद्देश्य से नगर के अटल चौक पर बैरियर लगा दिया गया है। जिस कारण बिल्सी रोड व बुध बाजार के व्यापारियों के यहां बाहर से माल लेकर आने वाले वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। विधायक आशुतोष मौर्या ने नगर के व्यापारियों को अधिकारियों से मिलकर समस्या के निदान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कृष्ण अवतार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार वार्ष्णेय, आशीष गर्ग, सुमित गोयल, अंकित कुमार गर्ग, एड. राजेश भारद्वाज, बॉबी गुप्ता, सभासद कृष्णा गुप्ता, एड. आनंद प्रकाश, नेमचंद प्रजापति, के.पी मौर्य आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

