अमरीकियों की चीख़ें सुनकर अंदाज़ा लगा लीजिए कि सैटेलाइट लांच करके ईरान ने कितनी बड़ी कामयाबी हासिल की है!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ईरान की रेवोलुशनरी गार्ड कार्प आईआरजीसी के एरोनाटिकल विभाग के प्रमुख जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने कहा कि अमरीकियों और पश्चिम की चीख़ों से ज़ाहिर है कि पृथ्वी की कक्षा में सैटेलाइट भेज कर ईरान ने कितनी बड़ी कामयाबी हासिल की है।
जनरल हाजीज़ादे ने कहा कि सैटेलाइट बनाने और उसे अंतरिक्ष में भेजने के सारे चरण पूरे हो गए और अमरीकी इंटेलीजेन्स को इसकी भनक तक नहीं लगी यही कारण है कि अमरीकी इससे बुरी तरह चौंक गए।
टीवी पर प्रसारित होने वाले अपने इंटरव्यू में जनरल हाजीज़ादे ने कहा कि अमरीकी अधिकारी ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, वह जो भी बयान दे रहे हैं उसका आंतरिक उपयोग है।
जनरल हाजीज़ादे ने कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत के बाद हमने इराक़ में अमरीकी सैनिक छावनियों पर हमला किया तो हमें यह अपेक्षा नहीं थी कि अमरीका हमारे हमलों का जवाब नहीं देगा। उन्होंने कहा कि हम यह समझ रहे थे कि अमरीका हमारे हमलों का जवाब देगा इसीलिए हमने अमरीका के 400 ठिकानों को अपने निशाने पर ले रखा था कि अगर अमरीका ने हमारे हमलों के जवाब में कोई हमला किया तो इन लक्ष्यों को हम ध्वस्त कर देंगे।
जनरल हाजीज़ादे ने कहा कि अमरीका का ज़ाहिरी रूप कुछ है और भीतरी रूप कुछ है जबकि हम अमरीका की हक़ीक़त अच्छी तरह जानते हैं, हमें पता है कि वह ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

Don`t copy text!