पुत्री रात को अनजान युवक से करती थी मोबाइल पर बात उसी के साथ हो गई रफू चक्कर

मुकीम अहमद अंसारी

पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज की
बदायूं :- बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री किसी युवक से मोबाइल पर अक्सर बातें करती थी जिसका उसने विरोध किया घटना वाले दिन भी उसकी पुत्री रात 9:00 बजे की लगभग किसी से मोबाइल से बात कर रही थी मोबाइल से बात करने के उपरांत मेरी नाबालिक 16 वर्षीय पुत्री मोबाइल पर बात करने वाले प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री के लिए अपने सभी रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां जानकारी हासिल की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला जिस पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध अपराध संख्या 540 धारा 137/2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Don`t copy text!