ब्लॉक प्रांगण में क्षेत्र पंचायत समिति व क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अध्यक्षता में बैंठक संपन्न।
एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। क्षेत्र पंचायत समिति क्षेत्र पंचायत परिसर में बैठक की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा की बैठक का उद्देश्य प्रदेश तथा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान दिया जा रहा है वैसा आज तक कोई भी सरकार नहीं दे पाई केंद्र तथा प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है।उन्होंने कहा कि लोगों को जब विकास से संबंधित जानकारियां मिलेंगी तभी तो उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा की वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री का कार्यक्रम चल रहा है।इसमें ज्यादा से ज्यादा किसान अपना पंजीकरण कराकर सरकार की योजना से लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि इस समय तो प्रदेश सरकार फार्मर रजिस्ट्री के लिए गांव-गांव घर-घर राजस्व टीमों को भेज कर पंजीकरण कर रही है।यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा इसके बाद लोगों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में भारी असुबिधा का सामना करना पड़ेगा इसलिए किसान प्राथमिकता के आधार पर गांव में पहुंची राजस्व टीमों से फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण अवश्य करा लें।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं अगर कहीं कोई असुबिधा नजर आती है तो जनप्रतिनिधि कभी भी किसी भी समय उनसे मोबाइल पर या कार्यालय में आकर मिल सकते हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्राथमिकता के आधार पर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास की जांच के लिए एक अलग से कमेटी बनाई गई है।जो मौके पर जांच करके ही प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्ति का ही चयन करेगी।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव की मौजूदगी में उनके पति विक्रांत यादव ने कहा कि साढे तीन साल के कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत समिति द्वारा 161 विकास कार्य कराए गए हैं जिसमें लगभग 10 करोड़ 82 लाख खर्च हुआ है उन्होंने कहा की पूर्व में क्षेत्र पंचायत समितियां द्वारा विकास कार्यों के नाम पर लॉलीपॉप दिए गए धांधली की गई उन्होंने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नहीं चुनी गई हैं बल्कि क्षेत्र में विकास की गंगा बहे इसके लिए उन्होंने सहसवान क्षेत्र पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों की योजनाएं बनाकर विकास कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा उनका उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्य करना है उन्होंने सहसवान विकासखंड क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष द्धारा भी जनपद के अन्य विकासखंड क्षेत्र की अपेक्षा ज्यादा कार्य कराज जाने के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा की विकास कार्य जनप्रतिनिधियों द्धारा होर्डिंग से नहीं होता है विकास कार्य सड़क सुलभ शौचालय नाले नाली के अलावा लोगों के आवागमन में होने वाली परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना है उन्होंने कहा की पूर्व में क्षेत्र पंचायत समिति में कार्य करने वाले लोग विकास कार्यों का पूरा का पूरा पैसा अपने घरों को ले गए जबकि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जिओ टेकिंग के बाद ही भुगतान किया जाता है।
इससे पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर दयाल एडियो एजी कृषि अंजार अहमद एडियो पंचायत समाज कल्याण प्रतिनिधि अशोक यादव एडियो पंचायत प्रतिनिधि नीरज शर्मा एडियो एनआरएलएम प्रतिनिधि आफताब आलम सामाजिक बानिकी क्षेत्र प्रतिनिधि सुशांक चौहान,सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि इजहार अली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाल विकास परियोजना कार्यालय के अलावा अनेक विभागों के प्रतिनिधि एवं उनके अधीनस्थ उपस्थित नहीं थे।
बैंठक में अंत में खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट किया बैंठक का संचालन एडियो ए. जी, अंजार अहमद ने किया।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पाती सिंह यादव वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद सलीम ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप शर्मा भानु प्रताप, डीपी सिंह, अभय यादव, महेश पाल ,संजीव कुमार, उमाकांत ,नवनीत यादव ,शैलेश यादव, अविनाश दीक्षित संदीप शर्मा सहित भारी तादाद में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

