बाराबंकी। जैसी राम पुरवा निवासी व्यक्ति ने पुत्री के लापता होने के संबंध में पुलिस से किया शिकायत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैसी राम पुरवा गांव निवासी राजा राम पुत्र गजोधर प्रसाद ने शनिवार 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री का विवाह सफदरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी लतीरपुर गांव में किया था। जिसके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 29 नवंबर को फोन के माध्यम से उनके दामाद द्वारा जानकारी दी गई कि उनकी पुत्री 27 नवंबर से घर से कहीं गायब है। जिसकी काफी खोजबीन की गई है। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि दामाद द्वारा काफी देरी से सूचना देने पर उन्हें आशंका है। की उनकी पुत्री के साथ कोई भी अप्रिय घटना ना हुई हो। इसके संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए जांच करके उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

