बिसौली में रविवार को विद्युत विभाग ने बड़े बकायादारो पर शिकंजा कसते हुए बड़ा अभियान चलाया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। रविवार को बिजली विभाग ने एसडीओ मेराज अहमद के नेतृत्व में बकायेदारों पर शिकंजा करते हुए बड़ा अभियान चलाया। लंबे समय से बिजली का भुगतान न करने वाले 42 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। श्री अहमद ने बताया इस अभियान के तहत बकाएदारों ने तुरंत भुगतान किया, जिससे विभाग को एक लाख पचास हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके साथ ही कर्मचारियों ने एक मुश्त समाधान योजना “ओटीएस” का प्रचार कर उपभोक्ताओं को अपने बकाए के भुगतान का सरल तरीका बताया। इधर अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जो लंबे समय से बिजली तो जला रहे हैं, लेकिन बिल नहीं भरा है, उनके घरों पर नोटिस भेजें जा रहे हैं। उन्होंने बताया इन बकायेदारों के गांव – मोहल्ले में घरों, दुकानों पर विभाग द्वारा डुगडुगी बजाई जाने लगी है। वही बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी डोर टू डोर ओटीएस योजना की जानकारी देते हुए बकाएदारों से बिजली बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, सभासद शफीक अहमद, कमलेश कुमार, अनिल यादव, फैजान, रजनेश, विकास, संगम, नेत्रपाल, रोमेश, सुजाउर्रहमान, राजू यादव, विवेक शर्मा, प्रियांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!