सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के दिलावलपुर चैकी पर थाना के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए असंद्रा थाना अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी बन चुका है। जिससे निपटने के लिए हम सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। रमजान में आप सभी लोगों को घर में रहकर इबादत करें, शासन प्रशासन को अपने से अलग न समझे लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखे और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और हाथों को ठीक तरह से साफ करें सैनिटाइजर न हो तो साबुन से ही हाथ साफ करें पुलिस को अपना मित्र समझे कोई भी परेशानी होने पर पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर चैकी प्रभारी देवेंद्र मिश्रा वरूण भानु, शिवपाल, लल्लन, धीरज यादव, ग्राम प्रधान महावीर सिंह सोनू राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

