अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजने से किसी अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का हनन नहीं हुआ, यह हमारा अधिकार है, इस पर हम किसी से वार्ता नहीं करेंगेः ईरान
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ईरान ने कहा है कि सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने से सुरक्षा परिषद के किसी भी प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं हुआ है।
ईरान की सरकार के प्रवक्ता अली रबीई ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमरीका और यूरोपीय देशों की ओर से यह आरोप बेबुनियाद है कि सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने से सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान ने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और किसी भी प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं किया है, सैटेलाइट लांच करना हमारा क़ानूनी अधिकार है।रबीई ने कहा कि सामरिक और सिविल क्षेत्रों में तकनीकी विकास हमारा अधिकार है जिस पर किसी से कोई वार्ता नहीं होगी और धमकियों से ईरान के संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि ईरान ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेज कर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का हनन किया है।
कोरोना पर हुआ कंट्रोल तो ईरान और इराक़ सीमा व्यापारिक गतिविधियां के लिए खोलने का फ़ैसला

इराक़ी सरकार ने एलान किया है कि ईरान के साथ व्यापारिक लेनदेन की तीन सीमाएं फिर खोली जा रही हैं।इराक़ी गृह मत्रालय में कस्टम विभाग के अधिकारी उमर अलवाएली ने कहा कि इराक़ के पूर्वी प्रांतों की ओर से सीमाएं खोले जाने की मांग को देखते हुए इस बारे में प्रधानमंत्री से वार्ता की गई जिसमें तीन बार्डर खोलने का फ़ैसला किया गया है।कार्यवाहक प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने की स्वीकृति के बाद बसरा प्रांत में शलमचा बार्डर, वासित प्रांत में ज़रबातिया बार्डर और दियाली प्रांत में मंदली बार्डर हर हफ़्ते एक दिन खोला जाएगा।अधिकारी ने बताया कि मेडिकल सेफ़्टी के सारे उपायों को सुनिश्चित कर लेने के बाद इस फ़ैसले पर अमल शुरू होगा। कोरोना वायरस फैल जाने की वजह से दोनों देशों की सीमाएं लगभग दो महीने से बंद थीं।

