बाग में जुआ खेलते पुलिस ने दो जुआरी किए गिरफ्तार, कई फरार पुलिस टीम द्वारा दोनों जुआरियों से ₹120 की बरामदगी बनी चर्चा का विषय,

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

पुलिस ने दोनों जुआरियों को गिरफ्तार कर बनाई गई पर फर्द पर हस्ताक्षर कराकर किया रिहा,

सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से जुआ खेलने बाले जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में छोटे-छोटे जुआरियो को तो गिरफ्तार किया जा रहा है परंतु बड़े-बड़े जारी पर हाथ डालने से पुलिस कतराती नजर आ रही है थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बीते महा दिसंबर में दूसरी बार उप निरीक्षक नेपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बाजार विल्सन गंज से नगर के मोहल्ला सैफुल्लालागंज जाने वाले मार्ग पर स्थित रंजना की बगिया तथा गुड्डू यादव की दुकानों के पीछे जुआ खेल रहे जुआरियों की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने दो तरफ से घेराबंदी कर दी जिस पर कई जारी मौके से भागने में सफल हो गए तथा मौके से पुलिस ने दो जुआरी जिनके नाम अनेक पाल पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी मोहल्ला कटरा जिसकी जामा तलाशी में ₹70 तथा रवि पुत्र रामभरोंसे कश्यप निवासी मोहल्ला शहबाजपुर की जामा तलाशी में मात्र ₹50 कुल मिलाकर ₹120 बरामदगी दिखाई है प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जुए में हजारों रुपए फड मैं पड़े हुए थे पुलिस द्वारा मात्र जुआरियों से ₹120 की दिखाया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस टीम ने जुए के फड से ताश के पत्ते आदि बरामद किए हैं पुलिस ने गिरफ्तार दोनों जुआरियों की मौके पर फर्द तैयार करके उन्हें रिसीव करा कर थाने से रिहा कर दिया। इससे पूर्व भी पुलिस टीम इंडेन गैस एजेंसी के पास चार जुआरियों से मात्र रुपए 170 बरामदगी दिखाया जाना भी चर्चा का विषय बना था।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!