अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने महामना मदन मोहन मालवीय की 163 वी जयंती एवं भारत रत्न अटल बिहारी जी की 100 जयंती का एक समारोह आयोजित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय जी की 163 वी जयंती एवं भारत रत्न अटल बिहारी जी की 100 जयंती पर समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना मदन मोहन मालवीय के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके विचारों और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में प्रेरणास्त्रोत बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित धर्मदेव तिवारी जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बाजपेई जी के योगदान को देश भुला नहीं सकता। एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने किया।उन्होंने कहा।पं. मदनमोहन मालवीय देशभक्ति, सत्य, ब्रह्मचर्य, त्याग में अद्वितीय व्यक्ति थे। अच्छे आचरण पर केवल उपदेश नहीं देते थे, बल्कि वे स्वयं भी उनका पालन करते थे और अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी होने के कारण ही लोगों के बीच प्रिय थे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने संगठन पर विशेष बल दिया इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख व्यक्तित्व और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में रमेश चंद्र शर्मा प्रेमपाल शर्मा विशाल दिक्षित नगर अध्यक्ष युवा सार्थक शर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष पंडित राम लक्ष्मण शर्मा महेंद्र पाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

