एसडीएम भरथना इन्द्रजीत सिंह व सीओ आलोक प्रसाद ने जहरीली शराब बेचने वालो को भेजा जेल,,,,*

मोहम्मद शमीम अंसारी एसएम न्यूज़24टाइमस

एसडीएम भरथना इन्द्रजीत सिंह व सीओ आलोक प्रसाद ने जहरीली शराब बेचने वालो को भेजा जेल,,,,

इटावा थाना बकेवर के गाँव शेरपुर कोठी में कई माह से बन रही अवैध जहरीली शराब की सूचना पर उपजिलाधिकारी भरथना इन्द्रजीत सिंह व सीओ आलोक प्रसाद ने संयुक्त ज्वाइंट इंटेलिजेंट टीम के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने वाले औजारो को जब्त कर कड़ी कार्यवाही की है ।आपको बतादे प्रशासन के उच्च अधिकारियो को लगातार इस मामले की शिकायत मिल रही थी जिस पर उक्त अधिकारियो ने भूमिका बनाकर गैर थाने का पुलिस बल साथ लेकर संयुक्त रूप से छापेमारी है जिसमे लगभग 200 लीटर जहरीली अवैध शराब बरामद हुई है ।क्षेत्राधिकारी भरथना आलोक प्रसाद ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अवैध शराब के बनाने की सूचना मिली थी जिस पर एक्शन लेते हुए छापेमारी की गई जिसमे छापेमारी में 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिसमे अभियुक्त कोहिनूर पुत्र नसीब अहेरीपुर,प्रबल प्रताप पुत्र सुभाष निवासी शेरपुर कोठी थाना बकेवर,सूर्य प्रकाश पुत्र लल्ला निवासी उपरोक्त,नरेंद्र सिंह पुत्र सिद्वगोपाल निवासी उपरोक्त समेत महिला मंजुलता पत्नी विपिन प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त को 5 केन प्लास्टिक के जिसमे 200 लीटर शराब,16 भरे 40 खाली क्वाटर,मस्तीह ब्रांड के 3 बिंडल रेपर,तोफा ब्रांड के 2 बंडल रेपर,782 ढक्कन व 1433 ढक्कन टिकली,आवकारी विभाग के 600 QR कोड़ स्टीकर,एक स्कारप्यू वाहन जिसका वाहन संख्या HR 70A 2046, एक मोटर साइकिल बरामद UP 85 T 2214 व एक हीरो माइक्रो स्कूटरी HR 51 AX 3074 के साथ उक्त लोगो को गिरफ्तार किया है ।
वही इस कार्यवाही के बाद थाना बकेवर पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा होता है आखिर थाना पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले पर कोई कार्यवाही न किया जाना कही न कही बकेवर पुलिस की मिली भगत उजागर करता है ।
सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया सर्किल क्षेत्र में अवैध क्रियाओ पर पूरी तरह अंकुश लगाने का प्रयास रहेगा उन्होंने कहा एसएसपी महोदय के कड़े निर्देश के पालन में इस तरह के अभियान लगातार क्षेत्र में जारी रहेगा

Don`t copy text!