वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से पनप रहे लकड़ी माफिया रातों-रात शिशम एवं नीम के हरे पेड़ों का कर डाला कटान।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान ,बदायूं। वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से पनप रहे लकड़ी माफिया द्वारा रातों-रात शिशम एवं नीम के हरे पेड़ों का कर डाला कटान लकड़ी माफिया द्वारा नहीं किया जाता है,लेकिन यह सारा अवैध काम कहीं ना कहीं वन विभाग के अधिकारियों की सांठ गांठ से ही पनपता नजर आ रहा है।

तहसील क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे भरे पेड़ों का कटान कर लिया जाता है, उसके बावजूद भी उन पर कोई कड़ी कार्रवाई होती नजर नहीं आती है।क्योंकि कुछ सूत्रों का यह भी कहना है, कि यह सारा काम वन विभाग के अधिकारियों की ही मिली भगत से चल रहा है,
ऐसे लकड़ी माफियाओं के खिलाफ वन विभाग के अधिकारी कड़ी कार्रवाई करने में क्यों कतराते नजर आते हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हरे-भरे पेड़ों के कटान को लेकर वीडियो भी वायरल होती नजर आती है ।उसके बावजूद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, ऐसा ही पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के चौकी नंबर चार के पास का बताया जा रहा है,जहां लकड़ी माफियाओं द्वारा शीशम एवं नीम के पेड़ों का कटान भारी तादाद में कर लिया गया। वही आपको बता दें नगर के आरा मशीनों पर भी शीशम एवं नीम की लकड़ियां बड़ी ही आसानी से देखने को मिल सकती है, जिसको लेकर पूर्व में भी एक सभासद द्वारा हरे भरे कटान को लेकर मुद्दा उठाया गया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उस पर भी अपनी झूठी आख्या लगाकर उच्च अधिकारियों को गुमराह कर दिया गया और वह वाहवाही लूट ली गई अब देखना यह है, की इन लकड़ी माफियाओं पर उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!