नगर पालिका ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया दुकान दारों के काटे चालान जुर्माना भी बसूला

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने बताया यह अभियान लगातार लगातार जारी रहेगा। वही अभियान में 15 सो रुपए का जुर्माना वसूला गया। पालिका की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगने पर कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी।

शनिवार को नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया इस अभियान के दौरान थोक विक्रेताओं अपनी अपनी दुकान बंद कर के भाग गए
प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने कहा सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। उसके बाद भी व्यापारी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। जो की गैरजिम्मेदाराना गतिविधि है। इसलिए मजबूर होकर पालिका प्रशासन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना पड़ रहा है और उसके बावजूद भी पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है और फिर पालिका द्वारा चालान भी काटे जा रहे हैं। इस दौरान पालिका टीम के साथ शकील अहमद, सफाई नायक शिवा, अन्य सफाई कर्मचारी सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!