बदायूं। महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते प्रसूताओं के उपचार पर संकट उत्पन्न हो गया है। कई बार प्रसूताओं को उपचार के लिए रेफर करना पड़ता है।सुविधा और संसाधन हैं लेकिन डाक्टरों की कमी के चलते महिला अस्पताल में प्रसूताओं के उपचार पर संकट है। कई बार प्रसूताओं को उपचार की जगह रेफर करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर एक बार फिर से सीएमएस ने शासन से डाक्टरों की मागं की है। जिससे की जनता की समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिला महिला अस्पपताल संचालित है लेकिन सर्जन कोई नहीं है। इसकी वजह से नसबंदी सहित सर्जरी के ऑपरेशन बंद हैं इसके लिए बाहर से सर्जन बुलाने पड़ते हैं। इतना ही नहीं यहां सोनियोलाजिस्ट और चिकित्साधिकारी का कोई डाक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा गायनोलाजिस्ट की संख्या भी कम है इसलिए चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हैं। इसको लेकर सीएमएस कई बार शासन स्तर पर पत्राचार कर चुके हैं लेकिन डाक्टर उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसलिए नसबंदी और अल्ट्रासाउंड जैसे कार्य प्रभावित रहता है। जब ड्यूटी पर चिकित्सा अधीक्षक होते हैं तभी अल्ट्रासाउंड हो पाता है क्योंकि चिकित्सा अधीक्षक ही खुद अल्ट्रासाउंड करते हैं। फिलहाल सीएमएस ने रिमांडर भेजकर डाक्टरों को उपलब्ध कराने को कहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

