बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों और झोलाछाप पंजीकरण सेल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने पूरी टीम बदलने का निर्णय लिया,झोलाछाप और प्राइवेट अस्पताल चेक करने के नाम पर वसूली को लेकर फजीहत झेल रहे स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सीएमओ ने पूरी टीम बदलने का निर्णय लिया है, इसके लिए सभी से जवाब तलब किया है। वहीं डीएम से प्रशासनिक टीम से जांच कराने को कहा। बीते दिनों विधायक का घेराव कर डाक्टरों ने शिकायत की इसके बाद वीडियो वायरल हुआ। जिस पर सीएमओ ने संज्ञान ले लिया है। शनिवार को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने झोलाछाप पंजीकरण सेल टीम पर शिकंजा कसने का काम किया है। सीएमओ ने एक पत्र डीएम निधि श्रीवास्तव को लिखा है, डीएम से मांग की है कि उनकी झोलाछाप पंजीकरण सेल टीम की जांच प्रशासनिक अधिकारी से करा ली जाये। जिसके बाद कार्रवाई को उनके स्तर से शासन को पत्राचार किया जाये। वहीं सीएमओ ने झोलाछाप पंजीकरण सेल अधिकारी डॉ. मोहन झा और सहायक अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, लिपिक नितिन कुमार और ड्राइवर सुखपाल से जवाब तलब किया है।सीएमओ ने जवाब तलब करते हुए सफाई पत्र दाखिल करने को कहा है। वहीं उन्होंने जिन प्राइवेट डाक्टर से नोडल अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये मांगे गए थे उनसे भी जवाब मांगा है। वहीं सीएमओ का कहना है कि झोलाछाप पंजीकरण सेल की पूरी टीम को हटाना है। पूरी टीम को हटाने के लिए निर्णय कर लिया है और प्रक्रिया भी जारी है एक-दो दिन में पूरी टीम को बदल दिया जाएगा। इधर सीएमओ ने नई टीम को जिम्मेदारी देने के लिए नाम मांगे हैं। नई टीम को झोलाछाप पंजीकरण सेल की टीम का चार्ज दिया जाएगा।
नोडल अधिकारी सहित पूरी टीम तो बदलनी है लेकिन उससे पहले नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा गया है। आरोप लगाने वाले डाक्टर से भी जवाब मांगा है। पूरी टीम को बदलना प्रक्रिया में है जल्द बदल देंगे। डीएम से भी प्रशासनिक जांच कराने को पत्र लिखा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

