जमीनी विवाद के झड़प में खूनी संघर्ष , एक पक्ष गंभीर रूप से घायल, दूसरे पक्ष को भी मामूली चोटें
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
हैदरगढ़/बाराबंकी मामला हैदरगढ़ नगर पंचायत के भटखेरा वार्ड का है जहाँ पर जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर ईंट पत्थर व लोहे के औजार चले ! पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार भटखेरा वार्ड निवासी शिखा शर्मा पुत्री जुगल किशोर शर्मा की जमीन पर विपक्षी जन राममिलन, रामसनेही पुत्रगण भगौती, राहुल पुत्र श्यामलाल, बाबूलाल पुत्र राम अवतार, शनि नेवाज, मंशाराम पुत्र बाबूलाल प्रार्थिनी के प्लाट पर कब्जा करने की नियत से नींव खोद रहे थे तभी प्रार्थिनी के मना करने पर विपक्षीजन फौजदारी आमदा हो गये और शर्मा परिवार के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, प्रार्थिनी का ये भी आरोप है कि विपक्षीजन धमकी देते हुये बेइज़्ज़त करने की नियत से गिरा दिया और इज्जत बेअबरु की बात करने लगे, और लात घूसों डन्डा से पीटने लगे। तभी प्राथनी के भतीजे और जीजा दौड कर आये महिला को बचाने के लिये आये परिवारीजन पर भी विपक्षीजनों ने हमला कर दिया, विपक्षीजनों ने ईंट गुम्मा व लाठी डंडे से भी हमला किया जिसमें महिला व उसको बचाने के लिये आये महिला के बहनोई चंद्रभान शर्मा और भतीजे सुरजीत को गंभीर चोटें आयी हैं, तो वहीं प्रार्थिनी शिया को भी हाथ में चोट लगी है! इसके बाद प्रार्थिनी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर विपक्षीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है! पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद सभी पीड़ितों का प्रार्थना पत्र लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में मेडिकल कराया गया है! इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी से बात की गयी तो उन्होने बताया कि दोनों पक्ष घायल हुये हैं और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की है! मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्यवाही की जायेगी!
शर्मा पक्ष का कहना है कि दूसरा विपक्ष हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा बनाने के लिए अपने आप को चोटिल करके घायल हुए हैं।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

