मांस का विक्रय करने वाले 05 को थाना जैदपुर पुलिस ने भेजा जेल…
] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
बाराबंकी। प्रतिबन्धित पशुओं का वध कर मांस का विक्रय करने वाले 05 अभियुक्तों को थाना जैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज दिनांक 27.04.2020 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री अमरेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सम्पूर्ण लॉक डाउन के अनुपालन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद छेदा कटरा मोहल्ले में तालाब के किनारे दमादनपुरवा को जाने वाले इण्टर लाकिंग मार्ग के किनारे कुछ लोगों द्वारा प्रतिबन्धित पशुओं को वध कर खुलेआम माँस का विक्रय किया जा रहा था तथा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। अभियुक्तगण को मौके पर ही समय 5.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद कुल्हाड़ी, 05 अदद चापड़, 07 अदद चाकू, 01 अदद लकड़ी का ठीहा, 01 अदद मसक्ला व करीब 90 किलोग्राम प्रतिबन्धित मांस बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सम्पूर्ण लॉक डाउन के अनुपालन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद प्रतिबन्धित पशुओं का वध कर विक्रय करने पर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 103/2020 धारा 188/429/269/270 भादवि0 व 11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 3 महामारी अधिनियम बनाम वसी अहमद आदि 05 नफर अभियुक्त तथा मु0अ0सं0 104-108/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. वसी अहमद पुत्र हुसैन बक्श निवासी मो0 मेंहदी कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।2. सिफातुल्लाह पुत्र अजमतुल्लाह निवासी मोहल्ला बडी बाजार कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मो0 हबीब पुत्र वफाती निवासी मोहल्ला छेदा कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।4. मो0 अखदाम पुत्र मो0 नसीम निवासी मोहल्ला छेदा कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।5. मो0 अलीम पुत्र मो0 हसीब निवासी मोहल्ला छेदा कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
1. प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री अमरेश सिंह बघेल जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार आजाद थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 रमेशचन्द्र सिंह, का0 अभिषेक सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. का0 अंकित सिंह, का0 दिलीप कुमार यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. रि0का0 बृजबीर, रि0का0 अंकित कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

