थाना देवा पुलिस द्वारा अंकुल रावत हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, हत्याभियुक्त गिरफ्तार,

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

कब्जे से घटना के समय पहनी हुई जैकेट व एक अदद मोबाइल फोन बरामद-

बाराबंकी दिनांक 08.01.2025 को वादी राजबिन्द रावत निवासी मलूकपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी द्वारा अपने पुत्र अंकुल रावत उम्र करीब 19 वर्ष के दिनांक 06.01.2025 से गुमशुदा होने के सम्बन्ध में थाना देवा पर गुमशुदगी पंजीकृत कराई गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार नहर में शव की तलाश की जा रही है तथा दिनांक 13.01.2025 को थाना देवा पर मु0अ0सं0 24/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम ललित पंजीकृत किया गया।
थाना देवा पुलिस द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त ललित रावत पुत्र रामनरेश रावत निवासी मलूकपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 14.01.2025 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना के समय पहनी हुई जैकेट व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि मृतक अंकुल उपरोक्त की गांव के ही ललित रावत पुत्र रामनरेश उम्र करीब 26 वर्ष से दोस्ती थी। ललित द्वारा अंकुल की बहन से बातचीत करने का मृतक अंकुल विरोध करता था। दिनांक 06.01.2025 की शाम को ललित रावत ने अंकुल रावत के साथ बैठकर शराब पिया तथा खाना खाया। वापस लौटते समय अंकुल को ग्राम भैसुरिया थाना फतेहपुर के पास शारदा सहायक नहर पर ले जाकर उसके सिर पर पीछे से ईंट मार कर उसे नहर में धक्का दे दिया।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!