बाराबंकी । शाइन सामाजिक समिति की अध्यक्ष ज़र्रीन रिज़वी व पदाधिकारियों ने बाल विकास परियोजना शहर की कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को बांटे मास्क । राज्य शहरी आजीविका मिशन ( डूडा ) बाराबंकी के अंतर्गत संचालित शाइन सामाजिक समिति के अध्यक्ष श्रीमती ज़र्रीन रिज़वी एवं अन्य पदाधिकारियों की ओर से बाल विकास परियोजना शहर बाराबंकी की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मास्क वितरण किया गया । लोगों को शोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने एवं लाक डाउन का पालन करने के लिए जागरूक करने की बात कही ।बार बार हाथ धोना और किसी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम न करने की बात करते हुए बिना मास्क लगाये बाहर निकलने की हिदायत की और कोरोना को हराने की बात कही । कार्यक्रम में महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रकाश चौरसिया एवं शहर परियोजना की मुख्य सेविका सगुन भाकुनी और अगलेश कुमारी उपस्थित रही ।