उत्तर प्रदेश बाराबंकी के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लोथेश्वरमहादेव धाम कॉरिडोर के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई

मुकीम अहमद अंसारी

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश बाराबंकी के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लोथेश्वरमहादेव धाम कॉरिडोर के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुआ   हैं। लोक निर्माण विभाग खंड 3 द्वारा केसरीपुर मोड से महादेवा तक 13.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 3300 मीटर लंबी डामर रोड में। मानकों की खुली अवहेलना की जा रही है।

सड़क निर्माण में सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि सतह को साफ किए बिना ही तारकोल डाला जा रहा है। विशेषज्ञो के अनुसार, धूलकी मौजूदगी में डामर ठीक से नहीं चिपक पाएगा, जिससे सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो। सकती है। नाला निर्माण में भी निर्धारित 12मिमी के सरिया की जगह 8-10 मिमी का। सरिया इस्तेमाल कर गुणवत्ता से समझौता। किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग कार्य में भी

मानकों का पालन नहीं हो रहा है।
उपरोक्त सभी कार्य खंड 3 के अधिकारी अरविंद वर्मा की देखरेख में हो रहे हैं। पूर्व में भी मीड़िया में विभाग के मानक विहीन कायों की खबरें प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अधिकारियों। ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिकारी शैलेंद्र पाल ने बताया घटिया कार्य की जांच का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस कॉरिडोर के निर्माण में लापरवाही से स्थानीय नागरिकों में रोष है। जमाल, शिवकुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद याकूब समेत कई स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी लागत की सड़क में गुणवत्ता से समझौता जनता के साथ धोखा है।

Don`t copy text!