विगत 22 वर्षों से माघी पूर्णिमा को गंगा से जल लेकर महादेवा जाने वाले स्थानीय कावरियों का पहला जत्था मसौली चौराहे पहुँचा

मुकीम अहमद अंसारी

बाराबंकी। विगत 22 वर्षों से माघी पूर्णिमा को गंगा से जल लेकर महादेवा जाने वाले स्थानीय कावरियों का पहला जत्था मसौली चौराहे पहुँचा जहा समाजसेवियों ने कावरियों का स्वागत किया।
विदित हो कि क्षेत्र के ग्राम ज्योरी निवासी पवन कुमार वर्मा पुजारी , मसौली कटरा निवासी विद्या प्रसाद ,कुढवा निवासी अशोक कुमार, सन्तोष कुमार ,मुजांपुर निवासी मनोज कुमार, दिनेश कनोजिया प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा के दिन कानपुर जाकर गंगा स्नानकर जल लेकर महादेवा के लिए निकलते हैं। रविवार को मसौली चौराहे पहुँचे कावरियों के जत्थे का सानू यादव, सुधीर कुमार,अमन कुमार, प्रवेश यादव सन्तोष वर्मा, गुड्डू गुप्ता, अखिलेश आदि लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद भक्तो ने महादेवा पहुँच कर जल चढ़ाया।

Don`t copy text!