सोमवार को सरे शाम सर्राफा व्यापारी तीन बाइक सवार बदमाशों ने लाखों रूपये की थी लूटपाट

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान,बदायूं। सोमवार को दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की स्कूटी रोककर 3:30 लाख की नगदी समेत करीब 7 लाख का सोने चांदी की आभूषण लूटकर बदमाश फरार हो गए इससे पूर्व भी इसी स्थान पर दो सर्राफा व्यापारियों के साथ लूट का अंजाम दिया जा चुका है पुलिस की निष्क्रियता से क्रोधित सर्राफा व्यापारियों ने मंगलवार को दुकान नहीं खोली और लूट का खुलासा करने की मांग करते हुए कोतवाली पहुंचे हालांकि कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया लूट का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा लेकिन व्यापारी दुकान खोलने को तैयार नहीं हुए कोतवाली के बाद सभी व्यापारी एकत्र होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे और लूट का खुलासा करने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात के लिए रणनीति तैयार की एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह और एसपी के के पुष्कर ने 1 घंटे बाद ही घटना स्थल पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ की और कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए इसी के साथ ही सर्विलेंस सीसीटीवी कैमरे फुटेज और कई टीम लूट खुलासे के लिए गठित की गई
सोमवार की शाम करीब 6:00 मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी चंदन मुख्य बाजार में स्थित सर्राफा की दुकान को बंद करके अपने पुत्र सिद्धांत के साथ स्कूटी से अपने घर जा रहा था स्टेट रोड बैंक रोड से सैफुल्लागंज जाने वाली मार्ग पर तीन बाइक सामान बदमाशों ने स्कूटी के आगे बाइक लगाकर व्यापारी को रोक लिया और एक बदमाश ने उसके बेटे को गन पॉइंट पर लेटे हुए 3:30 लख रुपए से भरा थैला अपने कब्जे में कर लिया और व्यापारी की जेब में रखी 20 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी भी लूट ली तीनों बदमाश लूट के बाद स्टेट बैंक की रोड की तरफ को फरार हो गए इसकी सूचना व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को दी व्यापारी के लूटने की सूचना मिलते ही तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और लूट के खुलासे की मांग करने लगे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछना शुरू कर दी है और पुलिस का दावा है जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!