सहसवान,बदायूं। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में लगभग 5 दिनों से रोड निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा शिव हरी मंदिर अकबराबाद अंडरग्राउंड विद्युत लाइन काट दी मंदिर के मुख्य द्वार पर बजरी सीमेंट बदरपुर मसाला बनाने वाली ट्रॉली खड़ी कर दी है जिससे पूजा अर्चना करने वाले पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं सबसे बड़ी बात है सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार भी वहां के लोगों का फोन नहीं उठा रहे तार कटे होने से वहां पर निकलने वाले लोगों का करंट का डर सता रहा है मोहल्ले वासियों ने बताया कि इसमें दो बैल चिपक गए जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका मोहल्ले वासियों का कहना है ठेकेदार द्वारा हमारी भावनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है जिसे तत्काल दूर कराया जाए जिससे हम मोहल्ले वासी पूजा पाठ मंदिर में जाकर कर सके।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

