पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठगों की तलाश में जुटी
बदायूं।सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जोगीपुरा अंबा टॉकीज के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो ठग बुजुर्ग महिला को नकली नोट की गड्डी थमाकर सोने चांदी के जेवर ले गए।पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों ठगों की तलाश में जुट गई है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी सरोजा देवी बृहस्पतिवार दोपहर सराफ की दुकान पर सोने चांदी के जेवर गिरवी रखने जा रही थी। उन्हें बुखार की दवा भी लेने थी। इस वजह से वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू चौक से होते हुए सराफ की दुकान पर जा रही थी। नेहरू चौक के पास ही उन्हें दो ठग मिल गए। दोनों ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर बातों में उलझा दिया। इस दौरान ठगों ने उन्हें नशीला पदार्थ भी सुंघा दिया। ठगों ने उससे पूछा कि कहां जाना है।महिला ने सराफ की दुकान पर जेवर गिरवी रखने की बात कहीं, तभी ठगों ने कहा वह उन्हें जेवर के दोगुना रुपये दे देंगे।
इस पर महिला उनके झांसे आ गई। ठगों ने उन्हें नकली नोट की गड्डी थमा दी और उससे कुंडल, पाजेब और खड़ुआ ले लिए।इसके बाद ठग भाग हो गए।सरोजा देवी ने वहां से ई-रिक्शा किया। वह बैठते ही बेहोश हो गईं।
ई-रिक्शा चालक उन्हें जोगीपुर अंबा टॉकीज के पास लेकर पहुंचा। उन्हें हिलाने डुलाने पर होश आया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच।पुलिस ने नेहरू चौक के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है।देर शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

