घर के बाहर सो रहे किसान की निर्मम हत्या, सिर पर धारदार हथियार से किया गया प्रहार.
बदायूं।बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शहजाद नगर खेड़ा में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।उनके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है।वारदात के दौरान गांव में बरात चढ़ रही थी, जिसे देखने के लिए परिवार के लोग बाहर थे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जताया है।पुलिस कई बिंदुओं पर हत्या की तफ्तीश कर रही है।
गांव शहजाद नगर खेड़ा निवासी किसान रामपाल (70 वर्ष) बृहस्पतिवार रात गर्मी की वजह से घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। रात 10 बजे करीब गांव में एक बरात चढ़ रही थी। जिसे देखने के लिए उनके बेटे घर से बाहर चले गए।जब उनका छोटा बेटा घर लौटा। तब उसने देखा कि पिता के सिर से खून बह रहा है।उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस:-बुजुर्ग के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मौके से सबूत संकलित किए। शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया गया। बेटे बृजेश शर्मा ने बताया कि दिन में पिता का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। उन्हें उस युवक पर हत्या का शक है।पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि किसान की धारदार हथियार से हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जो भी तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

