शुक्रवार से शुरू होगी त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया, 22 जुलाई तक होगा पंचायतों का आकलन

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर शुक्रवार से तैयारी शुरू हो रही है। इसके तहत 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा। छह से दस अगस्त के बीच अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान की जाने वाली प्रक्रिया की विभाग ने समय सारणी जारी कर दी है।प्रदेश में अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 होना है। इसकी तैयारी को लेकर शासन ने विस्तृत समय-सारणी जारी की है। जिसमें सीमा विस्तार के कारण प्रभावित विकास खंडों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से प्रदेश के सभी डीएम को जारी आदेश में इसकी समय-सारणी निर्धारित करते हुए सभी प्रक्रिया तय समय में पूर्ण करने के कड़े निर्देश भी दिए गए हैं।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

Don`t copy text!