यूपी के इन स्कूलों को बनाया जाएगा ‘आदर्श विद्यालय’, स्मार्ट क्लास से क्लब रूम तक की मिलेगी सुविधा
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स
प्रदेश में जहां 50 से कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग (विलय) किया जा रहा है, वहीं, दूसरी ओर अब 500 से अधिक नामांकन वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ””आदर्श विद्यालय”” के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐसे आदर्श विद्यालयों को आधुनिक और गुणवत्तापरक शिक्षा केंद्र बनाने के लिए 2,000 करोड़ की बड़ी योजना को स्वीकृति दी गई है।बेसिक शिक्षा विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी निवेश योजना है, जिसे 2025-26 के वित्तीय वर्ष में लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत भवन निर्माण, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, क्लब रूम, पेयजल, शौचालय, एमडीएम शेड, रैंप , लर्निंग बाय डुइंग, आइसीटी लैब और चारदीवारी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

