*तहसील रामनगर में पुलिस मुठभेड़ सम्बन्धी चल रही मजिस्ट्रीयल जांच के संबंध में 21 जुलाई तक संबंधित साक्ष कर सकते हैं प्रस्तुत
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स
बाराबंकी,18 जुलाई। उपजिलामजिस्ट्रेट रामनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.05.2025 थाना रामनगर क्षेत्र में लहड़रा मोड़ के पास लोहटीजई जंगल में एस०टी०एफ० लखनऊ यूनिट के निरीक्षक श्री अरूण कुमार सिंह मय हमराह फोर्स व तीन अज्ञात बदमाश के मध्य पुलिस मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश ज्ञान चन्द्र पासवान पुत्र शिव प्रसाद निवासी नयेपुरवा मौजा राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा घायल हुआ था, जिसको उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बाराबंकी भेजा गया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उक्त बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान शेष 02 अज्ञात बदमाश भाग गये थे। मृतक के पास एक अदद रायफल 315 बोर, एक अदद पिस्टल 32 बोर व एक बन्दूक 12 बोर व भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 240/2025, धारा 109 बी०एन०एस० (पुलिस मुठभेड़) व 3/24/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ, के सम्बन्ध में मजिस्ट्रीयल जांच जिलाधिकारी द्वारा मुझे सौपी गयी है।
Related Posts
उपजिलामजिस्ट्रेट रामनगर ने बताया कि इस घटना की मजिस्ट्रीयल जांच उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में जो भी व्यक्ति/अधिकारी / कर्मचारी कोई साक्ष्य देना चाहे या अपना परीक्षण कराना चाहे, तो वह दिनांक 21.07.2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 03 बजे तक उपजिलामजिस्ट्रेट रामनगर के कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर अपना कथन / साक्ष्य / अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं।पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

