एंबुलेंस भी नहीं पहुंचती गांव तक गुस्साए लोगों ने लंबे समय से सड़क टूटी व जल भराव होने से ग्रामीण परेशान तहसीलदार को सोंपा ज्ञापन।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान, बदायूं। क्षेत्र के गांव मसलई युसूफपुर खाम के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए कहा कि गांव सुकर्ररा तक कच्चा रोड है और रोड पर गहरे गहरे गड्ढे होने से जल भराव हो गया है जिससे ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है दिनांक 16/7/2025 को गांव में गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए सरकारी एंबुलेंस फोन करके बुलाया गया था और एंबुलेंस आ गई परंतु सड़क में गहरे गहरे गड्ढे होने से एंबुलेंस गांव में नहीं जा पाए मजबूर होकर लोगों ने दूसरे गांव से बैलगाड़ी मंगा कर महिला को अस्पताल भेजा सड़क की स्थिति खराब होने से गांव वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा पीडब्ल्यूडी विभाग का यह रोड काफी लंबे समय से टूटा फूटा पड़ा है ग्रामीण ना मांग की है कि बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में शीघ्र रोड की मरम्मत कराई जाए
ज्ञपान देने वालों में भाजपा नेता अवढर शर्मा ,राजेंद्रकुमार, नरेश , अमर सिंह, केवल सिंह, नेत्रपाल, श्रीपाल भोले शंकर, शीशपाल, सेवाराम, सहित ग्रामीण मोजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

