मौजूदा विजली समस्या को रुदौली विधायक नें लिया संज्ञान

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

 विद्युत् अधिकारियों पर नाराज हुए विधायक

अयोध्या (उ. प्र.) अन्नदाता के लिए खेती – किसानी के लिए महत्वपूर्ण जुलाई माह में धान रोपाई जैसे महत्वपूर्ण समय में बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों की कारगुजारियो के चलते रायपुर, बाबाबाजार, रामसनेहीघाट, पटरंगा उपकेंद्र सहित सम्पूर्ण रुदौली विधानसभा में बिजली के लिए हल्ला मचा हुआ है पिछले 15 दिनों से किसान से लेकर ब्यापारी तक परेशान है जुलाई माह में जहाँ एक ओर खेतों में धान रोपाई हेतु बिजली की जरुरत है वही बरसात के कारण बिषैले जीव जंतुओ से खतरा बना हुआ है, कार्यकर्ताओ द्वारा शिकायत के बाद आज रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें अयोध्या में विजली बिभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में कम विद्युत् आपूर्ति, लो बोल्टेज और बार – बार हो रही ट्रिपिंग को लेकर अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जबाब न दें पाने पर विधायक काफ़ी नाराज हो गये, नाराजगी का आलम यह रहा कि शीघ्र सुधार करने का अल्टीमेटम देकर विधायक बैठक बीच में छोड़कर चले आये बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता और एस. डी. ओ. सहित विद्युत् अधिकारी उपस्थित थे

Don`t copy text!