दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विवाहिता की प्रसव के बाद मौत, परिजनों का आरोप चिकित्सकों की लापरवाही से हुई मौत,
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान,बदायूं। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत दहगवां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते एक प्रसूता (जच्चा) की हुई दर्दनाक मौत, बच्चा सुरक्षित, परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत,मृतका के पति आकाश शाक्य ने ज़रीफनगर पुलिस से मृतका का पीएम कराए जाने की गुहार,पुलिस ने मृतका के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप पुलिस जुटी जांच पड़ताल में।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

