इस्लामनगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त को  लाखों रुपए की अफीम के साथ किया गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा शनिवार को उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ की ब्रिकी एंव तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम चन्दोई के पास से 09 नं0 रोड पर 100 मी0 ट्यूबैल के पास से  01 अभियुक्त 1. राहुल पुत्र राजाराम निवासी मौ0 डा0 अम्बेडकर नगर बंगा थाना बंगा जिला नवावशहर ( पंजाब ) हाल पता नीलम अस्पताल के सामने नीलम अस्पताल बालो की दुकान चन्दौसी जिला सम्भल को  अफीम बेचने ले जाते समय पकडा, जिनके कब्जे से 720 ग्राम अफीम बरामद हुआ । पकडे गये अभियुक्त के पास से बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपये है । जिसके सम्बन्ध मे थाना इस्लामनगर पर मुकदमा  पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!