शिवसैनिक ने मनाया पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का 65वॉ जन्मदिवस

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

बाराबंकी /शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज सोमैया नगर देवा रोड़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे का  65वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया और आतिशबाजी कर मिठाई का  वितरण किया और श्री ठाकरे के दीर्घायु होने की कामना कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया
इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव मनोज विद्रोही ने कहा कि उद्धव साहेब बेहद संवेदनशील छल कपट से परे राजनेता है जिनका सत्ता के लिए कुछ नेताओं ने गलत फायदा उठाया इसके लिए वक्त आने पर शिवसैनिक व महाराष्ट्र की जनता तैयार बैठी है आने वाले ब्रह्न मुंबई नगर निगम और विधान सभा चुनाव में सत्ता से बाहर रास्ता दिखाते हुए पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन करेगी और एक बार फिर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व शिवसेना की सरकार बनेगी
इस मौके पर पार्टी के जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी,  जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र,जिला सचिव प्रवीन वर्मा, जिला सचिव चंद्र शेखर,भवानी सेना नेता किरन गौतम ,बेनी प्रसाद,ननकऊ,देशराज गौतम,सरवन बाबा आदि उपस्थित रहे

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स

Don`t copy text!