बाराबंकी के थाना लोनीकटरा पुलिस ने रविवार शाम 5:30 बजे एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर एनएच-56 पर ग्राम जगतखेड़ा के पास से 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी के थाना लोनीकटरा पुलिस ने रविवार शाम 5:30 बजे एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर एनएच-56 पर ग्राम जगतखेड़ा के पास से 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के दांदूपुर निवासी मोहित सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह और राजेश कुमार पुत्र रामकुमार शामिल हैं। इसके अलावा लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जगत खेड़ा निवासी धर्मेन्द्र गोस्वामी पुत्र राकेश कुमार और मुबारकपुर निवासी तरानी सेन पुत्र रामकिशोर को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 ड्रम में लगभग 670 लीटर डीजल और 35 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। इसके अतिरिक्त एक जनरेटर, एक प्लास्टिक का पाइप और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन (नंबर यूपी 32 क्यूएन 7199) भी जब्त किया गया है।

पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि ये सभी आरोपी एक गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह हाइवे किनारे खड़े टैंकरों से जनरेटर और पाइप के माध्यम से डीजल और पेट्रोल चोरी करता था। चोरी किए गए ईंधन को बाद में अच्छे दामों पर बेच दिया जाता था।

पुलिस ने थाना लोनीकटरा पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!