विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर निकाली गई जन-जागरूकता रैली प्रकृति को हरा-भरा रखने के संकल्प के साथ रोपित किए गए पौधे

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 29 जुलाई। 2025

बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स सतरिख स्थित टी आर सी लॉ कॉलेज में 28 जुलाई, 2025 को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की थीम ‘‘लोगों और पौधो को जोड़ना, वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज‘‘ को साकार रूप प्रदान करने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई जिसके द्वारा सतरिख कस्बे के विभिन्न मोहल्लो में प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाई गई। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सतरिख कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में प्रकृति के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जन-मानस को जागरूक करने के लिए धरती माँ की यही पुकार, वृक्ष लगाए हर परिवार, जल है तो कल है एवं पृथ्वी को बचाना है तो वृक्ष लगाना है जैसे प्रेरणादायी नारों से आम जन-मानस को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए उन्हे प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के सम्बंध में बोध कराने का प्रयास किया गया। इसके पश्चात् विधि महाविद्यालय के संस्थापक  उमेश चन्द्र चतुर्वेदी, कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डा. सुजीत चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकत्री श्वेता चतुर्वेदी, सुनीति चतुर्वेदी, विनीता चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी, प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता, शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं ने विधि महाविद्यालय के आस-पास सड़क किनारे छायादार पौधों को रोपण किया और सभी छात्र-छात्राओं ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को सुनिश्चित करने के लिए वृक्षों को गोद भी लिया। तथा अपने आस-पास के लोगों को भी वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 29 जुलाई। 2025

Don`t copy text!