शिवसैनिक की नाली व रास्ता बंद किए जाने के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 29 जुलाई। 2025
बाराबंकी/हरख ब्लॉक के ग्राम बरौली मलिक निवासी शिवसैनिक हंसराज की नाली व रास्ता बंद करने के विरोध में सात फुट का रास्ता व नाली निकासी की मांग को लेकर शिवसैनिको ने आज पीड़ित के परिजनों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे और समस्या के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नवाबगंज आशुतोष को दिया और समस्या निस्तारण एवं कार्यवाही की मांग की
इस संबंध में धरने पर बैठे पीड़ित हंसराज के भाई शिवसेना यूबीटी के जिला उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान ने बताया कि इनके सगे भाई विपक्षी पृथ्वी पाल हंसराज को मकान की नाली नहीं निकालने दे रहे है और दूषित पानी घर व रास्ते भी भरा है और राजस्व टीम द्वारा विपक्षी पृथ्वी पाल का पक्ष लेकर पुलिस से दबाव बनवा कर मनमानी कार्यवाही कर रही है और विपक्षी के पक्ष में रिपोर्ट दे रही हैं जिससे समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है इसलिए सात फुट का रास्ता व नाली खुलवाने की मांग के लिए धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है
इस बाबत शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने बताया कि शिवसैनिक पीड़ित हंसराज के साथ है इनका समस्या का निस्तारण प्रशासन गंभीरता से लेकर कराए यदि मांगो को अनसुना किया जाता है तो मजबूर होकर पीड़ित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू जिला सचिव चंद्रपाल, सरवन बाबा राम सुरेश वर्मा,इंदपाल चौहान,इंदल, अमरदीप चौरसिया,हंसराज, किरन,पिंकी, गुड्डा देवी , देशराज गौतम आदि उपस्थित थे
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 29 जुलाई। 2025

