भरे चौराहे पर पुलिस से हुई अभद्रता

शमीम अंसारी

आरोपी है भाजपा नेता, पुलिस की खामोशी चर्चा में

बाराबंकी के त्रिलोकपुर चौराहे पर रक्षाबंधन त्योहार की वजह से लगी जाम को हटवा रहे चौकी इंचार्ज विजय गुप्ता पर एक बाइक सवार दबंग युवक उखड़ गया। अभद्रता करने लगा, जाम हटवाने और भीड़ को व्यवस्थित करने में अकेले जुटे चौकी इंचार्ज पर युवक टूट पड़ा ग्रामीणों के मुताबिक आक्रोशित चौकी इंचार्ज ने बाइक को पैर से धकेल दिया इस पर युवक और पुलिस के बीच हाथापाई हो गयी। लोगो के अनुसार रामनगर थाना के अशोकपुर निवासी युवक ने पुलिस पर हाथ यू ही नही उठाया भाजपा में सक्रिय इस नेता की पकड़ एक पूर्व विधायक से ठीक ठाक है। भरे चौराहे पर इस घटना के बाद खूब चर्चा है। इस संबंध में चौकी प्रभारी विजय गुप्ता से पूछा गया तो बताया हां..एक.. पगला..था। भाग गया….

Don`t copy text!