भाई- बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर नगर व क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । भाई – बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर व क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने रोली, तिलक, चंदन का टीका लगाकर भाइयों की आरती उतारी और राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शुभ समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी यथासंभव उपहार देकर बहनों की रक्षा और मान सम्मान का संकल्प लिया। बाजारों, रोडवेज, बस अड्डों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में बैठने के लिए मारामारी मची। बस अड्डे पर लोगों को बस आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने बाजारों और चौराहे पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा लिया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!