सहसवान, बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर सहसवान नगर में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी पुष्पेंद्र उर्फ रिंकू (35 वर्ष), पुत्र प्रेमपाल की महावा नदी के हरदत्तपुर घाट पर डूबने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रक्षाबंधन पर महिलाएं परंपरा के अनुसार महावा नदी के हरदत्तपुर घाट पर ‘घुमियां सिराने’ के लिए पहुँची थीं। इस दौरान रिंकू भी अन्य युवकों के साथ घाट पर गया था। बताया जाता है कि रिंकू नशे की हालत में था और अनजाने में गहरे पानी में उतर गया, जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में डूब जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची गई।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

