पुरानी रंजिश के चलते जमकर चले लाठी- डंडे दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच गंभीर घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर डांस में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते जमकर लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष हुआ। इस झड़प में दो महिलाएं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों ने बताया कि वे अपने घर में रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, तभी दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और हिंसा भड़क उठी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी सहसवान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!