बदायूं। डायट आडोटोरियम डी एम चौराहा स्थित सर सय्यद एजुकेशनल वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जिसमें मदरसा बाबा अब्दुल्लाह शाह स्कूल अलापुर के जिला टापर मुहम्मद ज्या को प्रोफेसर मुहम्मद अशरफ उप कुलपति जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा गोल्ड मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

